बहराइच। फखरपुर इलाके में अपने ननिहाल में घूमने आई एक आठ साल की मासूम के साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। इस मामले में आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ फखरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
श्रावस्ती की रहने वाली एक आठ साल की मासूम फखरपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में अपने मामा के यहाँ घूमने आई थी। जहाँ पर वो घर के बाहर घूम रही थी। तभी ग्राम के ही रहने वाले दो युवक उसे खेत में घसीट ले गए और उसे जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक दोनों भाग निकले। बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद महिला डॉक्टर ने मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस बात की सुचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी फखरपुर थाने पहुँच गए और परिजनों की तहरीर पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधिक्षक दिनेश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal