जम्मू। राज्य की अनुसूचित जनजातियों ने खानाबदोश गुज्जरों और बक्करवालों की गरीबी दूर करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम तैयार किए जाने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि खानाबदोश जीवन व्यतीत करने के लिए उनको आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए एक योजना तैयार की जानी चाहिए। फांउडेशन की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान समुदाय के नेताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए यह बात कही। जनजातियों में व्याप्त गरीबी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय और राज्य की इकाईयों से सहायता का आग्रह करते हुए डॉ. जावेद राही ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि खानाबदोश गुज्जरों की ओर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनको कठिन परिस्थितियों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनके पास संसाधनों की भी कमी है। गुज्जर समुदाय अभी भी गरीबी रेखा से नीचे रह रहा है। राज्य के खानाबदोश समुदायों के लिए गरीबी दूर करने के लिए एक ठोस कार्यक्रम तैयार किया जाना चाहिए। खानाबदोश लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चलाने के लिए संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal