मुंबई। टीवी का विवादित शो बिग बॉस का सबको इंतजार रहता हैं। स्क्रीन पर दिखने वाले लोग असल जिंदगी में किस तरह का रवैया एक दूसरे के साथ रखते हैं ये हर कोई जानना चाहता हैं। और फिर अगर इस शो के होस्ट भी सलमान खान के जैसे दिलचस्प इंसान हो तो इसे देखने में लोगों को और मजा आता हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 10 इस बार एक नए थीम के साथ आ रहा हैं। शो में 8 सेलिब्रिटी और 8 कॉमन मैन होंगे। शो में इन सेलिब्रिटीज के शामिल होने की बात चल रही हैं।
रिपोट्र्स के मुताबिक, यह सीजन 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बार शो को रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स ने सिलेब्स के साथ-साथ आम आदमी को भी शो में एंट्री देने की सोची हैं। जो लोग शो में आना चाहते हैं उन्हें अपना तीन मिनट का वीडियो बना कर यह बताना था कि उन्हें शो में क्यों लिया जाए। यह वीडियो उन्हे चैनल के ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट करना था। कॉमेडी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर भी बिग बॉस 10 का हिस्सा हो सकते हैं। स्वयंभू धर्मगुरु राधे मां उफऱ् सुखविंदर कौर भी बिग बॉस 10 का हिस्सा हो सकती हैं। प्रत्यूषा बनर्जी के साथ अफेयर से लेकर उनकी आत्महत्या के मामले में चर्चा में रहने वाले राहुल राज सिंह भी बिग बॉस का चेहरा हो सकते हैं। बेहतरीन पर्सनैलिटी के मालिक कबीर बेदी अपने जमाने की खूबसूरत महिलाओं को आकर्षित करने में हमेशा से कामयाब रहे हैं। कबीर भी बिग बॉस का चेहरा हो सकते हैं।
नौकरानी के साथ बलात्कार मामले को लेकर चर्चा में रहने वाले शाहनी आहूजा भी बिग बॉस का चेहरा हो सकते हैं। बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन, राज कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। अरमान ने फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से बॉलीवुड में कदम रखा था। नक्षत्र एक्टर, डायरेक्टर, फिल्मकार और गे राइट एक्टविस्ट हैं। समलैंगिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के कारण ये हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन्होंने फिल्म हाट्र्स में लीड रोल भी निभाया हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal