सिद्धार्थनगर । आगनबड़ी कार्यकत्रियों ने बर्डपुर में लुम्बिनी मार्ग को एक घंटे तक जाम करके ब्लाक अध्यक्ष रीता पाण्डेय की अगुवाई में प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मागेे न पूरी होने पर आंदोलन को अनिश्चित कालीन किये जाने की चेतावनी भी दी।
जाम से पुरा बर्डपुर कस्बा परेशान हो गया और एन एच पर वाहनों की लम्बी क़तार लग गई। मोहाना थाना के एस आई हरिश्चन्द्र भारती को ज्ञापन सौपने के बाद उनके आश्वासन पर कार्यकत्रियों ने चक्के जाम को खत्म किया। इस दौरान आंगनबाड़ी संघ की ब्लाक की अध्यक्ष रीता पांडेय ने कार्यकत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारी सत्रह सूत्रीय मांगे सरकार द्वारा स्वीकार नही की जायेगी तब तक यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। हम कल भी इस मुख्य मार्ग को जाम करेंगे। हमे राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलना ही चाहिए। मानदेय को बढ़ा कर वेतन कर दिया जाय। आगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने एक सुर में कही कि कार्यकत्रियो को 18 हजार, सहायिका को 9 हजार रूपये प्रति माह वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा सहित अन्य मांगे तत्काल पूरी करे। इस दौरान गिरिजा देवी, शुभावती देवी, माया देवी, कमलेश यादव, सुघरा देवी, समता यादव, अनीता देवी, सन्नो श्रीवास्तवा, सरोज श्रीवास्तवा, सेवरा देवी, अनुपमा मिश्रा, सुमन श्रीवास्तवा, मेवा देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, प्रतिमा देवी, उर्मिला देवी, रेनू, संगीत, अंजू, मनोरमा, लक्ष्मी, सरोज, विंदू चौधरी, मीना आदि मौजूद रही।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal