पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बिजनौर पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने विशेष रूप से शिरकत की। अधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी पर्व मनाया।

Related Articles

Back to top button