राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने ड्रमंडगंज में गणेश उत्सव का किया शुभारंभ

हलिया (मिर्ज़ापुर) | ड्रमंडगंज  बाजार स्थित रामलीला मंच पर सोमवार को गणेश उत्सव समिति द्वारा विध्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कार्यक्रम प्रभारी अनूप केशरी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर ड्रमंडगंज में गणेश उत्सव का शुभारंभ किया। आचार्य पंडित रमाकांत पांडेय ने विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया।इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर मंगलकामना की प्रार्थना की।इस दौरान गणेश उत्सव समिति के प्रभारी अनूप केशरी,अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ़ बाबा केशरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता,आरएसएस खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी, आदित्य तिवारी, भाजपा नेता पिंटू केशरी,ओम चौरसिया, राजकुमार सिंह, मनोज सिंह,शुभम केशरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button