विहिप के संयुक्त महामंत्री विहिप सुरेन्द्र जैन ने बताया कि देशभर में हिन्दुओं के हो रहे पलायन को लेकर विहिप ने सर्वे कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सर्वे कराने के बाद हम अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय मानवाधिकार आयोग और सरकार को सौंपेंगे। विहिप नेता ने कहा कि अब हिन्दू पलायन नहीं पराक्रम करेगा। सर्वे के बाद जिन इलाकों से हिन्दू पलायन कर रहा है वहां के हिन्दुओं का विहिप संरक्षण करेगी और उनकी मदद भी करेगी।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ से हो रहे पलायन को रोकने में विहिप ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश के 17 प्रदेश हैं जहां से हिन्दू पलायन कर रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के भी कई जिले ऐसे हैं जहां से हिन्दू पलायन कर रहे हैं। विहिप इन स्थानों के आंकड़े एकत्रित कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal