लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की दिनों दिन बढ़ रही रार को खत्म करने के लिए पार्टी के दो वरिष्ठ नेता, बेनी प्रसाद वर्मा और रेवती रमण सिंह आगे आने का मन बना रहे हैं। ये दोनों नेता सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठकर मामले को सुलझाना चाहते हैं।
सपा सूत्रों की माने तो बेनी प्रसाद वर्मा और रेवती रमण सिंह राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं और शनिवार को ये मुलायम और अखिलेश के साथ बैठकर मामला सुलझाने का प्रयास करेंगे।बेनी वर्मा और रेवती रमण सिंह सपा मुखिया के पुराने साथियों में हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं की पहल को पार्टी के लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
गौरतलब है कि इस समय सपा में अंदरुनी विवाद चरम पर है और पार्टी कार्यकर्ता भी दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक है और सपा के नेता विपक्षियों के बजाय अपने पार्टी के लोगों पर ही निशाना साधे हुए हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal