जम्मू। त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी की यात्रा करते समय रास्ते में तीन लोगों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार आज मां वैष्णो के दरबार जाते समय एक महिला तथा दो पुरुषों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
दिल का दौरा पड़ते ही तुरंत उन्हें उपचार के लिए कटरा ले जाया गया जहां डाक्टरों के भरपूर प्रयास से भी यह तीनों बच नहीं सके। मृतको की पहचान संजय दामजी लोधिया (47) पिता दामजी लोधिया निवासी गेटकोपर मुम्बई महाराष्ट्र, कश्मीर सिंह (40) चमन लाल निवासी पंजाब तथा सुशीला देवी (20) पिता देवी प्रसाद निवासी बस्ती उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal