नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो अपने चैंपियन गाने को अब एक नए लुक में लेकर आए है और उनके साथ क्रिस गेल भी शामिल हैं। इस बार दोनों इंडियन कंडोम ब्रांड के विज्ञापन में एक साथ दिख रहे हैं।
दरअसल, दोनों खिलाड़ी स्कोर नाम की कंडोम ब्रांड का विज्ञापन कर रहे हैं। उसका एक वीडियो भी रिलीज किया गया है। यह वीडियो स्कोर कंडोम ने अपने यूट्यूब पर 21 अक्टूबर को शेयर किया था। वीडियो को अबतक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दोनों क्रिकेटर चैंपियन-चैंपियन गाने की धुन पर डांस कर रहे हैं।
हालांकि, गाने के बोल कुछ बदल दिए गए हैं। इसमें ब्रावो और गेल बोलते हैं,‘Why Be A Player, When You Can Be A Champion?’ यानी जब आप चैंपियन बन सकते हो तो फिर सिर्फ प्लेयर क्यों बनना? इस नए कैंपेन के बारे में बात करते हुए स्कोर कंडोम के मार्केटिंग हेड विशाल व्यास ने कहा,‘इस गाने की मदद से हम ज्यादा लोगों तक कंडोम के इस्तेमाल की बात को पहुंचाना चाहते हैं।
स्कोर अपने ग्राहकों की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बनना चाहता है।’ स्कोर जो कि टीटीके इंडियन ग्रुप का हिस्सा है। कंडोम बनाने वाली यह कंपनी तीन सालों में भारत में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal