जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कल दिल्ली में पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में आज यहां प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी।
प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में स्टेच्यू सर्किल पर किये विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्रनमो नारायण मीणा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ। चन्द्रभान सहित सैकडों कार्यकताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की निंदा की।
पुलिस उपायुक्त अशोक गुप्ता के अनुसार पायलट और गहलोत समेत 21 नेताओं ने गिरफ्तारी दी। सभी नेताओं को बाद में रिहा कर दिया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal