नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को पूजा बाहरी को प्रदेश कांग्रेस का नया प्रवक्ता नियुक्त किया। पूजा पूर्व विधायक सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं।
42 वर्षीय पूजा दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक हैं। उन्होंने सेंट्रल सेंट मार्टिन्स (लंदन) से लघु पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद कला पर ध्यान केंद्रित किया। उन्हें वीडियो कला के लिए वर्ष 2011 में इटली में स्वर्ण पदक भी मिल चुका है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal