लखनऊ। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हिन्दी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
लालू प्रसाद ने मोदी सर
कार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र पर भारी हमला हुआ है और देश तानाशाही की आेर जा रहा है। सपा के रजत जयंती समारोह में लालू ने समाचार चैनल पर 24 घंटे के लिए लगाए गए प्रसारण प्रतिबंध पर कहा कि आज क्या हालत है आपको मालूम होना चाहिए।
एनडीटीवी का क्या हुआ… लोकतंत्र पर भारी हमला हुआ है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा लागू हो रहा है। देश तानाशाही की आेर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इकट्ठा कर आगे करके हमने प्रमाण दे दिया है कि कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है।
हमारे समाज में कोई जल्दी लड़ता नहीं है…पहले जब सपा का सम्मेलन होता था तो मंच पर मार-पीट हो जाती थी लेकिन फिर सब लोग इकट्ठा हो जाते थे। लालू ने कहा कि देश के सबसे अहम सूबे में चुनाव होने जा रहा है।
यूपी की जनता को रंगे सियारों को बाहर करना होगा
उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव तय कर देगा कि भारत की दिशा क्या होगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को रंगे सियारों को बाहर करना होगा।
रामजी के नाम पर भाजपा ने रथ चलाया। हमने पहले समस्तीपुर में पकड़ा, फिर पटना में पकड़ा। अब भाजपा को राम का नाम याद आ रहा है। अखिलेश के नेतृत्व में इन रंगे सियारों को उत्तर प्रदेश से बाहर करना है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal