नयी दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को अपनी पत्नी के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है।
दीक्षित के दामाद इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था।कुछ दिन पहले बाराखंबा पुलिस थाना में दीक्षित की बेटी लतिका ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उन्हें बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। आरोपी इमरान और दीक्षित की बेटी लतिका पिछले दस महीने से अलग रह रहे थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal