नई दिल्ली। खेल मंत्री विजय गोयल ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) का अध्यक्ष चुने जाने पर नरेन्द्र बत्रा को बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में श्री गोयल ने आशा व्यक्त की कि बत्रा के नेतृत्व में हॉकी खेलने वाले देशों की संख्या बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय परिक्षेत्र में हॉकी का महत्वपूर्ण स्थान होगा।
गौरतलब है कि नरेन्द्र बत्रा पहले भारतीय हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। दुबई में हुए चुनाव में बत्रा को सर्वाधिक 68 वोट मिले, जबकि आयरलैंड के डेविड बॉलबिर्नि को 29 और ऑस्ट्रेलिया के केन रीड को 13 वोट मिले।
बत्रा फिलहाल भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष हैं, लेकिन अब एफआईएच प्रमुख बन जाने के बाद उन्हें भारतीय हॉकी संघ की जिम्मेदारी छोड़नी पड़ेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal