लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दो प्रमुख नेताओं शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक के बाद अखिलेश खेमे के कई नेताओं को बर्खास्त कर दिया गया था। शनिवार को सपा से बर्खास्त नेताओं ने अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मिलकर माफीनामा सौंपा है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्त हुये नेताओं एमएलसी संजय लाठर, आनंद भदौरिया, सुनील साजन, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मोहम्मद एबाद, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव और गौरव दुबे ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिलकर उन्हें माफीनामा दिया है। इसके बाद समस्त प्रमुख पदाधिकारियों की वापसी के कयास लगाये जा रहे हैं।
इन नेताओं के साथ ही रामगोपाल यादव के भान्जे और एमएलसी अरविंद यादव की वापसी भी सम्भव हो सकती है। सभी नेताओं को पार्टी दफ्तर के बाहर असंवैधानिक नारेबाजी के आरोप में बर्खास्त किया गया था। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को माफीनामा देने वाले नेताओं ने अपनी वापसी की उम्मीद जताई है तो वहीं शिवपाल यादव के खेमे में खलबली मच गयी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal