लंदन। पृथ्वी से 15 गुना तक अधिक वजन वाले ग्रह सुपरअर्थ कहे जाते हैं। वैज्ञानिकों ने एक नए ग्रह ‘सुपरअर्थ’ की खोज की है। इस ग्रह को ‘जीजे 536 बी’ नाम दिया गया है। ‘सुपरअर्थ’ ग्रह सूर्य के पास एक चमकीले तारे (रेड ड्वार्फ) के चारों तरफ चक्कर काट रहा है। यह लगभग 33 प्रकाश वर्ष दूर है।
इसका संक्षिप्त परिक्रमण काल 8.7 दिनों का है। इसकी चमक इसे एक आकर्षक पिंड बनाती है।
स्पेन के मुख्य वैज्ञानिक एलेजेंद्रो सुआरेज मैसकारेनो ने कहा ‘इस सुपरअर्थ का अध्ययन करने पर पाया गया कि इसके चारों तरफ सूर्य जैसी चुंबकीय गतिविधियों का एक चक्र है। लेकिन यह सिर्फ तीन साल की संक्षिप्त अवधि के लिए है।
अब तक जिस ग्रह को हमने खोजा है, वह ‘जीजे 536 बी’ ही है। तारों का निरीक्षण जारी हैं, ताकि अन्य ग्रहों का पता लगा सकें।’
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal