चंडीगढ़। युवराज सिंह और हेजल कीच की मंगलवार रात संगीत सेरेमनी मनाई गई। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नजर आए। कोहली, पार्थिव पटेल और कोच अनिल कुंबले भी शामिल हुए।संगीत सेरेमनी का आयोजन होटल ललित में रखा गया। युवराज बुधवार को हेजल से शादी करेंगे। शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ के होटल ‘द ललित’ में होंगी। भारतीय खिलाड़ियों ने युवी और हेजल के साथ फोटो भी खिंचवाये।
क्रिकेटर युवराज और मंगेतर हेजल कीच चंडीगढ़ में में शादी हो रही है। उन्होंने अपनी शादी को ‘युवराज हेजल प्रीमियर लीग’ नाम दिया है। शादी के कार्ड में भी यही प्रिंट कराया गया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा दफेड़ा साहिब में किए जाएंगे। हेजल सलवार कमीज में युवी के साथ फेरे लेंगी। रिसेप्शन में हेजल शिफॉन साड़ी पहनेंगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal