नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने नोटबंदी के बाद एक और फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को लोगों के पास सोना रखने की सीमा तय कर दी है। विवाहित , अविवाहित महिलाओं और पुरुषों के लिए सोना रखने के नियम बनाए गए हैं।
नोटबंदी के बाद अपना कालाधन सफेद करने के लिए लोगों ने 57 हजार रुपये तोला तक सोना खरीदा। सरकार क इरादा उन लोगों की धरपकड़ करना है जिन्होंने कालेधन से सोने में बदला है। इसके चलते वित्त मंत्रालय ने लोगों के पास सोना रखने की सीमा तय की है।
अब विवाहित महिलाएं 500 ग्राम सोना ही रख सकती हैं। पुश्तैनी गहनों पर टैक्स नहीं लगेगा। अविवाहित महिलाओं के लिए यह सीमा कम रखी गई है। अविवाहित महिलाएं केवल 250 ग्राम तक ही सोना रख सकती हैं।
सरकार ने पुरुषों को भी इस दायरे में लिया है। उन्हें 100 ग्राम सोना रखने की इजाजत दी है। सरकार के इस फैसले के आते ही ज्वैलर्स में हड़कंप मच गया है। ब्लैकमनी से गोल्ड में इनवेस्ट करने वाले लोग भी परेशान है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal