Thursday , September 26 2024

मोदी के ढ़ाई साल कांग्रेस के 50 साल पर भारी: सुरेश प्रभु

su-prअल्मोड़ा।रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मोदी सरकार के ढ़ाई साल के कार्यकाल को कांग्रेस के 50 साल पर भारी बताया है। सुरेश प्रभु आज यहां जिले के द्वाराहाट में भाजपा की परिवर्तन रैली को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस सरकार 50 वर्षों में नहीं कर सकी उसे मोदी सरकार ने ढ़ाई साल के अल्प कार्यकाल में ही कर दिखाया।

कर्णप्रयाग से गैरसैंण और बागेश्वर तक रेल सेवा के सर्वे के बाद अब वित्तीय मंजूरी का काम भी लगभग पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा पीएम के मन में देवभूमि के लिए विशेष स्नेह है जो आगे राज्य के विकास क्रम में दिखेगा।

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीएम पद के शपथ के बजाय भ्रष्टाचार का सहारा लिया और स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ें गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस दोनों के पास पहाड़ से पलायन और बेरोज़गारी रोकने की कोई नीति नहीं है न ही इस दिशा में कोई कदम ही सरकार ने उठाया है। सतपाल ने कार्यकर्ताओं से इस बार कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ने की बजाय पिछड़ता जा रहा है।

महाराज ने कहा कि हरीश रावत जहां पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में असफल रहे वहीं बेरोजगारों को छलने का काम भी किया है। रैली को केंद्रीय कपडा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने भी संबोधित किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com