मुंबई। सुजाय घोष के निर्देशन में बनी विद्या बालन की कहानी-2 का बॉक्स ऑफिस पर सफर बहुत अच्छा नहीं रहा।
पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 2.95 करोड़ का कारोबार ही किया, जो उम्मीदों से बहुत कम माना जा रहा है।
जानकारों की राय में, ये फिल्म मल्टीप्लेक्स में भी नहीं टिक पाई है। सिर्फ शाम के कुछ शोज ठीक रहे, बाकी शोज की हालत बुरी रही। इसके मुकाबले दूसरे सप्ताह में एंट्री कर चुकी शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी को लेकर अब भी ज्यादा दर्शक है।
शुक्रवार को जहां कहानी-2 का कलेक्शन 2.95 रहा, वहीं डियर जिंदगी का कलेक्शन तीन करोड़ से ज्यादा का रहा। पहले वीकंड के बाद कहानी-2 के लिए सात-आठ करोड़ की कमाई की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा नहीं है। इसकी लागत 10 करोड़ के आसपास रही है, जबकि इसे सिर्फ 700 प्रिंटस पर रिलीज किया गया है। इस लिहाज से ये फिल्म अपनी लागत वसूल कर सकती है, लेकिन हिट के दायरे से ये फिल्म दूर जाती नजर आ रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal