क्यूबा। क्यूबा में फिदेल कास्त्रो का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देश में एक नये युग की शुरुआत हुई। इस कम्युनिस्ट नेता फिदेल कास्त्रो ने दशकों तक शासन किया था।
उनकी अस्थि-कलश को पूर्वी शहर सैंटियागो डे क्यूबा के सांता इफिगेनिया कब्रिस्तान में रखा गया। सप्ताह भर चले श्रद्धांजलि के दौर के बाद सादे समारोह में अंतिम संस्कार किया गया।
कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार स्थल पर गहरे हरे रंग का संगमरमर लगाया गया है। संगमरमर पर ‘फिदेल’ नाम लिखा गया है। राउल कास्त्रो ने निजी समारोह में उन्हें सैन्य सम्मान दिया। राउल कास्त्रो परिवार के सदस्य तथा अन्य विदेशी अतिथि भी मौजूद थे।
फिदेल के अवशेष को 19वीं सदी के स्वतंत्रता संग्राम के नायक जोस मार्ती के मकबरे के पास दफनाया गया। 25 नवंबर को क्यूबा के इस क्रांतिकारी नेता का लगभ्ग 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
राउल कास्त्रो ने कल रात सैंटियागो के रिवोल्यूशन प्लाजा में अपने भाई के सम्मान में आयोजित अंतिम विशाल रैली की अगुवाई की और समाजवादी विचार को जारी रखने का संकल्प जताया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal