वाराणसी। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओ में उत्साह रहा।
महानगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ताओ ने गोदौलिया गिरजाघर चौराहे पर स्थित जायसवाल धर्मशाला में गरीब बच्चो में शिक्षा सामग्री का वितरण किया।
बतौर मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी ने कहा कि पूर्ववर्ती केन्द्र की संप्रग्र सरकार ने 6 से 14 वर्ष के बच्चो को शिक्षित करने का संकल्प लिया था।
उसे पूरा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ता संकल्प लेते है। प्रयास रहेगा कि गरीब का हर बच्चा शिक्षित बन सकेंगें इस दौरान कार्यकर्ताओ ने पार्टी अध्यक्ष के दीर्घायु होने एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ।
बता दे, काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को हुआ था। वह साल 1998 से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षा की भूमिका निभा रही हैं। वितरण कार्यक्रम में प्रमोद वर्मा, शकील अहमद जादूगर, जितेन्द्र सेठ, गणेश शंकर पाण्डेय आदि शामिल रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal