नोएडा: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक से तेज से आ रही ऑल्टो कार पीछे से टकरा गई। इसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार घने कोहरे के कारण यह घटना हुई है।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के रहने और कार चालक सुल्तान अहमद (40) बिहार से एक शादी में भाग लेकर गाजियाबाद यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते लौट रहे थे।
सुबह करीब छह बजे थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक खराब ट्रक में तेज गति से आ रही अल्टो कार पीछे से जा घुसी। इस घटना में कार चालक सुल्तान अहमद, मनोज कुमार सिन्हा (53), उनकी सास उषा (73) और पत्नी सोनी सिन्हा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal