जयपुर। पिंक सिटी जयपुर की खूबसूरती में एक और चांद लग गया है। यहां लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम की तर्ज पर शनिवार को वैक्स म्यूजियम खुल गया।
पिंक सिटी के नाहरगढ़ फोर्ट में बनाए गए वैक्स म्यूजियम को राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यहां 35 नामचीन हस्तियों की मोम की बुत को रखा गया है।
इस म्यूजियम में देशी विदेशी हस्तियों के साथ ऐतिहासिक किरदारों की मोम की प्रतिमा लगाई गई हैं। इस वैक्स म्यूजियम में महात्मा गांधी, भगत सिंह, रवीन्द्र नाथ टैगोर, मदर टेरेसा, एपीजे अब्दुल कलाम, अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के वैक्स स्टेच्यू रखे गए हैं। इस म्यूजियम में बच्चों का भी ख्याल रखा गया है। बच्चे भी इस म्यूजियम का आनंद उठाएगे। इसके अलावा बच्चों के फेवरेट कार्टून केरेक्टर्स जैसे छोटा भीम, आयरनमैन, डोरेमॉन के भी स्टेच्यू यहां रखे गए हैं।
जयपुर सफारी के साथ वैक्स म्यूजियम का टाइप अप किया गया है। इसलिए सफारी का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों को वैक्स म्यूजियम में एंट्री Free रहेगी। उन्हें अलग से टिकट नहीं लेना होगा। म्यूजियम के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे रखा गया है। टिकट का दाम सोमवार से शुक्रवार 250 रुपये जबकि शनिवार-रविवार 350 रुपये रखा गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal