भोपाल। शुक्रवार की रात पुराना सुभाष नगर स्थित चम्बल इलाके में गैस सिलेंडर फटने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर स्थित चम्बल क्षेत्र में रहने वाले शरीफ गुब्बारे भर रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। शरीफ की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं शरीफ के साथ रहने वाला युवक उवैस गंभीर रूप से घायल हो गया। उवैस की शनिवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal