नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता धर्मेंद्र को फूड प्वाइजनिंग होने की वजह से सोमवार को मुंबई के नानावटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र के डॉक्टर विशेष अग्रवाल के मुताबिक वह अभी भी अस्पताल में हैं।
उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। धर्मेंद्र को हॉस्पीटल से कब डिस्चार्ज किया जाना है इसके बारे में कल डॉक्टर्स फैसला लेंगे।
धर्मेंद्र की पत्नी और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा कि धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। आप सभी का शुक्रिया।