Friday , September 20 2024

महिला अंडर-18 एशिया कप में भारत ने जीता कांस्य पदक

asia-hockeyबैंकाक। चौथे महिला अंडर-18 एशिया कप हाकी में भारत ने दक्षिण कोरिया को को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम ने संगीता कुमारी के दोहरे गोल की बदौलत कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

भारत की जीत की नायक संगीता ने 55वें और 58वें मिनट में गोल दागे। जबकि रितु ने 45वें मिनट में गोल किया। दोनों टीमें पहले हाफ में एक भी गोल नहीं कर पाईं। महिमा के पास गोल करने का सबसे अच्छा मौका मिला।

कोरिया की रक्षापंक्तिकी लापरवाही के कारण गेंद संगीता के पास आई जिन्होंने गोलपोस्ट के पास खड़ी महिमा को दी, लेकिन वह सही समय पर शॉट नहीं लगा सकीं और बढ़त लेने का मौका चला गया। पहले हाफ में कोरिया को कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन वे एक भी गोल नहीं कर पाईं।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत को 45वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। जिसे रितु ने गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई। 55वें मिनट में संगीता और लालरेसियामी को जोड़ी ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया और संगीता ने बेहतरीन गोल करते हुए टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। संगीता ने तीन मिनट बाद ही अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दाग दिया।

हॉकी इंडिया ने विजेता टीम की हर खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 50-50 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com