नई दिल्ली। नोटबंदी के कारण जनता को हो रही परेशानी से चिंतित कांग्रेस पार्टी 5 जनवरी को प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा है कि वह 5 जनवरी को देश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर जनता पर हो रहे परेशानियों से लोगों को अवगत कराएगी।
कांग्रेस नोटबंदी के खिलाफ 29 और 30 दिसंबर को भी केंद्रीय और राज्य स्तर पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नोटबंदी घोटाले को उजागर करेगी।
कांग्रेस ने नोटबंदी को शताब्दी का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि 46 दिन में 64 बार गाइडलाइन बदली गई। इससे पता चलता है कि सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। यह फैसला सिर्फ एक प्रतिशत पूंजीपतियों के फायदे के लिए किया गया।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी का सबसे अधिक शिकार गांवों और किसानों को होना पड़ा है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी बैठकें कर रहे हैं। जल्द ही प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal