Monday , April 29 2024

बदमाशों ने किन्नर पर चलाई गोलियां, एक की मौत, 2 घायल

ami-kinnar-2मेरठ। UP के मेरठ शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कार में सवार एक किन्नर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें 1 किन्नर की मौत हो गई और उसके 2 अन्य साथी घायल हो गए। इस घटना से आसपास के लोगों में खौफ बैठ गया है। 

पुलिस के अनुसार हत्या की यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी साकेत में किन्नर शमशाद जेल में सलमान से मुलाकात कर वापस इंडिका कार से लौट रहा था। उसके साथ कार में राशिद और शादाब भी थे। ये तीनों जब वापस आ रहे थे तो एक बाइक ने इनका पीछा किया। इसी दौरान शमशाद ने अपनी कार रोक दी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने शमशाद और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से पुलिस ने गोली के खाली खोखे बरामद किए। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com