तमिलनाडु। तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह दुर्घटना जिले के कीजनिलाईकोट्टी गांव में हुई।
पुलिस जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में कार्य कर रहे श्रमिक एरियल डिस्प्ले के लिए पटाखे बना रहे थे। विस्फोट के बाद वहां पर कुछ ही देर में धुंए का गुब्बार फैल गया। आग लगने से आप-पास के लोगों में दहशत घर कर गया।
वहां पर मृतकों की पहचान वेल्लाईयम्मल और अरुमुगम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस तथा राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
घायलों को सरकारी मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लाइसेंस प्राप्त फैक्ट्री है जिसके मालिक का नाम गुनाशेखरन बताया जा रहा है। अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal