आंध्र प्रदेश। प्रधानमंत्री मोदी श्री वेंकेटेश्वर विश्वविद्यालय में 5 दिवसीय वार्षिक भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करने तिरूपति पहुंचे।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत किया। मोदी ने यहां कहा कि भारत साइंस और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 2030 में भारत टॉप 3 देशों में होगा शामिल होगा।
PM मोदी ने कहा कि हम तकनीक पर हमेशा ध्यान रखेंगे और विकास के लिए उनका लाभ उठाने को हमेशा तैयार रहेंगे। हमें सेवा और विनिर्माण क्षेत्र में तकनीकों को विकसित करने की आवश्यकता है। सरकार सभी तरह के विज्ञान को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
PM ने कहा कि विज्ञान को लोगों की आकांक्षाओं को जरूर पूरा करना चाहिए। वैज्ञानिकों ने देश की नीतिगत दृष्टिकोण में दृढ़ता से योगदान दिया है। हमारे सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक संस्थानों को वैश्विक स्तर के अनुरूप आधारभूत अनुसंधान को मजबूत करना चाहिए। नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं समेत मशहूर वैज्ञानिकों की सभा को संबोधित करते हुए ये बातें उन्होंने कहीं।
इसमें देशभर के 14,000 वैज्ञानिकों और विद्वानों के अतिरिक्त अमेरिका, जापान, फ्रांस, इजरायल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों के 6 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने भी हिस्सा लिया। PM मोदी ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal