रांची। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को BSF के विमान से रांची पहुंचे। उन्होंने धुर्वा के तिरिल आश्रम में बने CISF इस्टर्न सेक्टर मुख्यालय भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने रेसिडेंशियल रिजर्व बटालियन भवन व ट्रेनिंग सेंटर का भी शिलान्यास किया।
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने 45 हजार जवानों की CISF में भर्ती करने की बात कही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2500 सहायक पुलिस अधिकारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की बात कही।
इस दौरान गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि आपके पद संभालते ही नक्सली घटनाओं में कमी आई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि CISF को 100 एकड़ जमीन दी जाएगी। ताकि उनकी ट्रेनिंग में कोई समस्या ना हो।
गृह मंत्री ने इस कैंपस में पौधारोपण भी किया। गृह मंत्री राज्य के आला अधिकारियों के साथ नक्सल अभियान की समीक्षा की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal