नई दिल्ली। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने द्विपक्षीय बातचीत के बाद PM नरेंद्र मोदी को दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी भेंट की।
कोस्टा 7 दिन की भारत यात्रा पर आए हैं। ‘7 नंबर’ की लाल जर्सी पर रोनाल्डो ने हस्ताक्षर किए हैं। मोदी ने बयान में कहा कि फुटबाल में पुर्तगाल की मजबूती और भारत में खेलों का तेजी से विकास खेलों में उभरती हुई साझेदारी बन सकती है।
पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो पेशेवर फुटबालर और राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं। वह 4 बार दुनिया का साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बेलोन डिओर पुरस्कार जीत चुके हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal