74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के मौके पर प्रियंका के होंठों पर सजी मैरून लिपस्टिक और राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गाउन में वह अपने दिलकश अंदाज में रेड कार्पेट पर नजर आईं।
प्रियंका ने कहा है कि उन्हें ऐसे समारोह का हिस्सा बनने में बेहद मजा आता है। प्रियंका ने गोल्डन ग्लोब समारोह में शामिल होने पर कहा कि उन्हें रेड कार्पेट पर काफी मजा आता है, क्योंकि उन्हें उन लोगों से मिलने का मौका मिलता है, जिनके साथ वह काम करती है और यह उनके लिए काफी मजेदार समय होता है।
प्रियंका से जब पूछा गया कि कई डिजाइनर्स और सेलेब्रिटीज की शिकायत होती है कि ज्यादातर भारतीय सेलेब्रिटीज रेड कार्पेट पर अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड ही पहनना पसंद करते हैं। लेकिन इस पर प्रियंका ने कहा उन्हें लगता है कि लोग समारोह के अनुरूप ड्रेस का चुनाव करते हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारतीय परिधान पहने हैं और इसके विपरीत भी किया है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लोगों को वही ड्रेसज पहनने चाहिए, जो वह पहनना चाहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal