दिल्ली। पूरे देश में लोगों ने लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। देर शाम लोहड़ी जलाने के बाद रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद बांटा गया। भांगड़ा, गिद्दा कर समां बांधा।
एक दूसरे को गुड़, तिल, रेवड़ी, खील, गजक, मूंगफली भेंट कर लोहड़ी की बधाई दी। पंजाबी समुदाय के लिए लोहड़ी का त्योहार खास मायने रखता है। लोहड़ी के कुछ दिन पहले से ही लोग लकड़ी, मेवे, रेवड़ी, मूंगफली एकत्र कर पर्व की तैयारी शुरू कर देते हैं।
शुक्रवार को पछवादून में पंजाबी समुदाय की ओर से विधिवित पूजा-अर्चना कर लोहड़ी जलाई व उसमें रेवड़ी, मूंगफली, मक्का दाने की आहुति देकर खुशहाली की कामना की।
मान्यता है कि इसमें दी गई आहुति में से पांच प्रकार के दाने उठाकर खाने से दांतों में किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता। इस दौरान पंजाबी समुदाय के लोगों ने लोहड़ी के चारों ओर भांगड़ा, गिद्दा के साथ जश्न मनाया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal