नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके आए थे। इसमें किसी का कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया। दिल्ली के शकरपुर में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का इस भूकंप ने भंडाफोड़ कर दिया। दरअसल, जब भूकंप के झटके आए तो अचानक एक बिल्डिंग की बालकनी से दो लड़कियां कूदकर भागने लगीं। तब वहां के लोगों ने इस बात का खुलासा किया कि कुछ महीने से इस फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार करते हुए इसे गलत ठहराया।
सेक्स रैकेट का धंधा चलाने का लोगों ने लगाया आरोप
सोमवार रात 10:35 बजे आए भूकंप के कारण ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए थे। तभी वहां एक फ्लैट की बालकनी से दो लड़कियों को कूदकर भागते हुए देखा गया। लोगों को लगा कि दोनों भी भूकंप के झटकों से डरकर बालकनी से कूदी हैं। फ्लैट के अंदर से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। लोग जब इस फ्लैट के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक शख्स फ्लैट के अंदर महिला को बुरी तरह से पीट रहा है। लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी। शकरपुर पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया।
लोगों ने हिरासत में लिए गए खुद को पति-पत्नी बताने वालों पर कई आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि फ्लैट में कई लड़कियों को भी रखा था। दोनों मिलकर यहां सेक्स रैकेट का धंधा करते थे। अंधेरा होते ही लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता था। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार करते हुए इसे गलत ठहराया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal