सिद्धार्थनगर । ककरहवा में केन्द्रीय संस्कृति एव पर्यटन मंत्री भारत सरकार डॉ महेश शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सपा- कांग्रेस व बसपा पर जमकर बरसे।
केंद्रीय मंत्री ने अपने 15 मिनट के सम्बोधन में सपा और बसपा को आड़े हाथों लिया वही कांग्रेस को डूबती नाव करार दिया। कहा की बसपा मुखिया दलित की बेटी बनकर जनता से वोट लेकर दौलत की बेटी बन गई नही तो आज उन्हें लोगो के बीच जाने की जरूरत नही होती।
समाजवादी पार्टी को जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनायीं लेकिन वह विकास कार्य नही कर पाए अब लोगो के बीच बहाना बानने से काम नही चलने वाला है।
सपा को अब बैसाखी की जरूरत पड़ गई इसलिए कांग्रेस से गठबंधन कर लिए। जो कमजोड़ बैसाखी साबित हो रही हैं। इस घोटाले की सरकार को जनता ने हटाने का काम करेगी। जब सपा की सरकार बनी तो परिवार व जातिवाद के गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई। भू माफियाओं का राज हो गया। अब डूबती नाव बनी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन कर नदी पार करने की कोशिश में है।
केंद्र की मजबूत भाजपा सरकार ट्रेक्टर के पहिया के सामान विकास का कार्य कर रहा हैं।इसके सामने साईकिल के पहिए की क्या औकात रहेगी मोदी जैसे प्रधान सेवक द्वारा समाज के सभी लोगों के लिए काम कर रही है। और समूचे विश्व में अपने देश का परचम लहराने का कार्य कर रहे हैं। तीन साल के कार्यकाल में एक भी मंत्री, सासद के ऊपर किसी प्रकार का कोई दाग नही हैं।
भाजपा की सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, भ्रष्टाचार रोकने के लिए काले धन पर प्रहार किया जो विपक्षी पार्टियों को हजम नही हो रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता भ्रष्टाचार में शामिल है, उन्हें डर है की यदि भाजपा प्रदेश की सत्ता में आई तो उनके सभी काले कारनामों की कलई खुल जायेगी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की भारत नेपाल सीमा पर अंतिम कस्बा ककरहा स्थित हैं।
इसके विकास के लिए किसी ने कोई कार्य नही किया लेकिन भाजपा की सरकार ने बार्डर को खोल कर लोगो को आने-जाने लायक बनाया, इस कस्बे को एनएच मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं। जल्द ही इस बार्डर से लोगो को व्यापार के लिए भी खोला जाएगा। जिससे यह के व्यापारियों को लाभ मिले।
भाजपा की लहर ने धुर विरोधियों को एक मंच पर खड़ा होने को मजबूर कर दिया। सभा को जिलाध्यक्ष राम कुमार कुँवर, प्रत्याशी श्यामधनी राही, लाल जी त्रिपाठी लाल बाबा, कन्हैया पासवान, जगदीश पांडेय, अरबिन्द उपाध्याय, बृज बिहारी मिश्र, दीपेंद्र चौधरी, नितेश पांडेय, राजकुमारी पांडेय, ओम प्रकाश यादव, अम्ब्रीश प्रसाद जायसवाल, बाल मुकुंद जायसवाल, राम निवास यादव, श्यामसुंदर मित्तल, जफर अहमद, घनश्याम जायसवाल, राजेंद्र पांडेय आदि लोगो ने भी संबोधित किया।
संचालन दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर मुन्नी देवी, राजू पाल, कमल, लोहर पांडेय, आशीष शुक्ला, भानू प्रताप सिसौदिया, महादेव प्रसाद, कृष्णदेव पांडेय, मदन मोहन सिंह, नन्द किशोर गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, अखिलेश शुक्ला, मनोज चौबे समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।आदि ने भी संबोधित किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal