वाराणसी। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी पर मंगलवार की शाम जमकर निशाना साधा।
तंज कसते हुए कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का विकास न करने वाले यूपी में घर घर का विकास करने का दावा कर रहे हैं।
मलदहिया लाजपत नगर कालोनी स्थित पार्क में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में काफी देर से पहुंची स्मृति ईरानी ने रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी के एक एक सवाल का जबाब दिया।
कहा कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट (आरजीआईपीटी) को लेकर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी भूल जाते है कि इसकी स्थापना कांग्रेस के समय हुआ था। तब इसका बजट 100 करोड़ था, आज केन्द्र की मोदी सरकार ने इसका बजट दो साल में ही बढ़ाकर 360 करोड़ रूपये कर दिया है।
अमेठी के जिस टैक्सटाइल मिल के बन्द होने की बात राहुल गांधी करते है वह 2007 में ही बंद हो गयी थी। मिल के मालिक ने इसे बन्द कर दिया। मालिक कर्मचारियो का वेतन ही नही दे पा रहा था उस समय केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी।
रायबरेली के जिस टेलीकाम संस्था के बन्द होने की बात राहुल करते है। वहां कर्मचारियो को वेतन नही मिल रहा था केन्द्र सरकार ने वहां वेतन के मद में 500 करोड़ रूपया भेजवाया और 1100 करोड़ का वर्कआर्डर भी दिलाया।
रायबरेली के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में शुरू निर्माण कार्य का हवाला देकर कहा कि पिछले कई सालो से केन्द्र की सत्ता में रही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जो काम नही कर पाये उसे मोदी सरकार ने दो साल के अन्दर पूरा किया है।
दुष्कर्म के आरोपी सुबे के मंत्री गायत्री प्रजापति का प्रचार करने पर राहुल गांधी को जमकर खरीखोटी सुनायी। चुटकी लेते हुए कहा कि लक्ष्मी (यूपी में सत्ता)साइकिल पर या हाथी पर बैठने से नही मिलेंगी। लक्ष्मी तो कमल के फूल (भाजपा) के साथ है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal