लाइफस्टाइल। आज हम जिस रिवाज की बात कर रहे हैं वहां पर दूसरे की पत्नी चुराकर उससे दूसरी शादी कर ली जाती है। खास बात तो यह है कि वहां का समाज उस शादी को मान्यता भी देता है।
पश्चिम अफ्रीका में वोदाब्बे जनजाति में यह परंपरा है कि यहां पर लडके की पहली शादी घर वालों की मर्जी से होती है। इसके इसके बाद हर साल यहां गेरेवोल फैस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस त्योहार में लड़कों को दूसरे की पत्नी को पसंद करके उसे भगाने के लिए मनाना होता है।
लड़के इस समारोह में चेहरे पर रंग लगाकर औरतों की अपनी ओर आकर्षित करते हैं लेकिन इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि उनके पति को इस बात की कोई भनक न लगे। जब लडकी मान जाती है तो लड़का उसे उसके पति से चोरी करके भाग जाता है। इसके बाद उनका समाज दोनों को शादी करने की अनुमति भी दे देता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal