केरल । केरल में एक 12 साल के लड़के के पिता बने की खबर सामने आई है। लड़के पर केरल के कोच्चि जिले में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को प्रेग्नेंट करने का आरोप लगा है।
लड़के पर पिछले साल नवंबर में ही रेप का आरोप लगा लेकिन, जेनेटिक जांच के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि लड़के ने लड़की के साथ बनाए थे।
लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने जेनेटिक जांच के जरिए यह पता लगा लिया है कि लड़का ही पीड़िता के बच्चे का पिता है। इस टेस्ट के नतीजें इसी हफ्ते आएं हैं।
वहीं लड़के के 12 साल की उम्र में पिता बनने पर डॉक्टरों का कहना है कि लड़का एक खास ‘प्रिकॉशियस प्यूबर्टी’की वजह से पिता बना है यानि की समय से पहले शारीरिक सेक्स हार्मोन का बनना।
बता दें कि बच्ची का जन्म नवंबर 2016 में हुआ था। लड़की ने जांच के दौरान लड़के के बारे में बताया। जांच में पता चला कि लड़का और लड़की आपस में रिश्तेदार हैं।
लड़के के नाबालिग होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया और वह जमानत पर बाहर है। वहीं लड़की के घरवालों ने नवजात बच्ची को अपनाने से मना कर दिया जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन अथॉरिटी को सौंप दिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal