लखनऊ। पुलिस ने रविवार रात गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों की धर पकड़ के लिए शहर में अभियान चलाया। इसमें गुड़म्बा, आशियाना, काकोरी व हुसैनगंज से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुड़म्बा पुलिस ने मुखबिर व सर्विलांस की मदद से यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में फ रार चल रहे विवेक कुमार को कपासी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभूतिखण्ड थाने में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज था। वहीं आशियाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सरोजनीनगर के गौरी बाजार इलाके से गैंगस्टर के मामले में फरार सरोजीनगर निवासी मनीष और विशाल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा काकोरी पुलिस ने भी यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में फ रार चल रहे काकोरी निवासी बबलू को सरांय अलीपुर गांव से गिरफ्तार किया। वहीं हुसैनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजाजीपुरम निवासी सोनू को उसके घर से गिरफ्तार किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal