लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार तो नहीं बन पाई है किन्तु विधानसभा चुनावों में जनसमर्थन बहुत मिला है।
प्रदेश में जनता को गुमराह कर धोखे की सरकार बन गई है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से छेड़छाड़ कर रही है। 2022 में सत्ता में आने पर विकास के कार्यों को फिर से पटरी पर लाएंगे।
उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए व्यापाक हस्ताक्षर अभियान चलाने को कहा। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव द्वारा पास कराए गए प्रस्ताव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताई गई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, शैलेंद्र यादव (ललई) एवं पवन पांडेय, एमएलसी एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, संजय लाठर, आनन्द भदौरिया, रामबृक्ष यादव, राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह, संग्राम सिंह, मो0 एबाद, गौरव दूबे, दिग्विजय सिंह, विकास यादव तथा अतुल प्रधान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal