दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहे हैं वैसे वैसे लोग इस पर्व को लेकर तैयारियां करने में लग चुके हैं। आपको बता दें कि दीपावली के इस पावन पर्व के मौके पर लोग अपनों को उपहार भी दिया करते हैं। अपनों को उपहार देना अच्छी बात है परंतु दीपावली के दिन उपहार देते वक्त लोगों को कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि अगर आप गलत वस्तु को उपहार के तौर पर दीपावली के दिन दूसरों को देते हैं तो ऐसे में माता लक्ष्मी आपके घर से दूर चली जाएंगी। तो चलिए जानते हैं किन किन चीजों को दीपावली के दिन किसी भी दूसरे व्यक्ति को उपहार के तौर पर नहीं देना चाहिए।

दीपावली के इस पावन त्यौहार के मौके पर किसी व्यक्ति को कभी भी स्टील या फिर लोहे से बनी वस्तुओं को उपहार के तौर पर नहीं देना चाहिए। लोहे या स्टील से बनी वस्तुओं को उपहार के तौर पर देने के बजाय आप किसी धातु की बनी वस्तु को उपहार में दे सकते हैं।

कुछ लोग दीपावली के दिन उपहार के तौर पर दूसरों को कपड़े दिया करते हैं परंतु हम आपको बता दें कि उपहार के लिए दिए जाने वाले कपड़े को खरीदते वक्त आप इस बात का ध्यान रखें कि वह कपड़ा सिल्क का बना हुआ ना हो क्योंकि दीपावली के दिन उपहार के तौर पर सिल्क के कपड़े को देना अशुभ माना जाता है।
कभी भी किसी भी व्यक्ति को माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति दीपावली के दिन उपहार के तौर पर नहीं देना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई व्यक्ति दीपावली के दिन उपहार के तौर पर किसी व्यक्ति को माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति देता है। तो माता लक्ष्मी उस व्यक्ति के घर से हमेशा के लिए दूर चली जाती है।

दीपावली के पावन त्यौहार के मौके पर सोने और चांदी से बनी वस्तुओं को घर पर लाना बेहद शुभ माना जाता है। परंतु अगर आप किसी व्यक्ति को उपहार में सोने और चांदी से बनी वस्तुएं दिया करते हैं तो यह आपके लिए बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको अपने घर में धन की कमी महसूस होने लगती है।

ऐसा कहा जाता है कि दीपावली के पहले किसी भी व्यक्ति को तेल और लकड़ी भूल कर भी नहीं देना चाहिए और ना ही घर लानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से माता लक्ष्मी आप से नाराज होकर घर से दूर चली जाती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal