नयी दिल्ली। रोहिणी इलाके की एक महिला ने आम आदमी पार्टी के दो नेताओं पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि आगामी चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने कई बार उसे बेआबरू किया है।
बीते पांच नवम्बर को आरोपी ने उसे टिकट दिलवाने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर रोहिणी साउथ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
24 वर्षीया पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शादीशुदा है अपने पति के साथ रोहिणी में रहती है। कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात आप पार्टी के नेता राम प्रताप गोयल से हुई थी।
इसके बाद उनके बीच अकसर बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि कुछ माह पूर्व राम प्रताप ने टिकट के बदले फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डाला। इसके बाद वो आये दिन उससे सम्बन्ध बनाने लगा।
उसने जब टिकट के लिए कहा तो राम प्रताप ने उसे भूपेंद्र से मिलवाया। उसने कहा कि टिकट के लिए उसे भूपेंद्र से भी शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 5 नवम्बर को राम प्रताप उसे अपने साथ कनाट प्लेस के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने टिकट के लिए कहा तो राम प्रताप ने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने घर लौटकर मामले की शिकायत पुलिस से की। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।
राम प्रताप बहरी जिले का कोषाध्यक्ष है जबकि दूसरा आरोपी भूपेंद्र आप पार्टी की एक विधायक का पिता बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal