गोण्डा। शुक्रवार की नमाज के दृष्टिगत जनपद में पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह से चौकन्ना रहा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त की।
इस दौरान ड्यूटी पर लगे जवानों के पास मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच की गई, और चिन्हित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों व मस्जिदों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Read It Also :- पीजीआई में हुई रेल प्रतियोगिता, जानें क्यों ?
पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मस्जिदों के पेश इमाम और धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित कर जुमा की नमाज को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के प्रयास किए। स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य तंत्रों ने असामाजिक और साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। इसके अलावा, पुलिस सोशल मीडिया सेल ने ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुपों और अन्य प्लेटफार्मों पर निरंतर निगरानी रखी।
यहां प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांति और सद्भाव बनाए रखना था, और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal