लखनऊ। सूबे की योगी सरकार के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामद्रोही बताते हुए सोशल मीडिया X पर करारा जवाब लिखा है।
बता दें कि पिछले दिनों बयान दिया था कि माफिया और मठाधीश एक होते हैं। जिसको लेकर प्रदेश की जनता और साधु संतों ने आक्रोश और नाराजगी व्यक्त की थी। शुक्रवार को एक बार फिर अखिलेश यादव द्वारा साधु संतों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने करारा पलटवार किया है।
यह भी पढ़ें: खुलासा: हत्या कर जंगल में फेंका था शव, महिला समेत कई अरेस्ट
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा कि भाषा से पहचानिए असली संत महंत, साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनन्त। इस पोस्ट का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रामद्रोहियों को आखिर भला क्यों भाएगा संत, कर्मों का फल जनता देगी करके सपा का अंत।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal