गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
गाजियाबाद के कविनगर में रहने वाली एक महिला ने अपने होने वाले दामाद और उसके दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि शादी तय करने के बाद बेटी को ऋषिकेश ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी के विरोध करने पर होने वाले दामाद के उसे दांतों से शरीर पर कई जगह काटा। साथ ही उसके तीन दोस्तों ने भी छेड़छाड़ की। फिलहाल मामले में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिया कि उसके होने वाले पति ने ही में दुष्कर्म किया। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले में डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि बीती 21 अगस्त की शाम पीड़िता का मंगेतर उसे अपने साथ ऋषिकेश ले गया। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसपर उसने पीड़िता का मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद देर उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल परीक्षण में युवती के शरीर पर दांत से काटने के निशान भी पाए गए हैं। के शरीर पर जगह जगह काटा। मेडिकल परीक्षण में काटने के निशान मिले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal