देवरिया, उत्तर प्रदेश। यूपी के देवरिया जिले में दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में पीड़ित ने डीएम देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सूबे की योगी सरकार लगातार जमीनी विवाद और अवैध कब्जा हटाने के लिए कड़े कानून बना रही है। लेकिन कई ऐसे मामले है जो सुलझने का नाम नही ले रहे हैं। कोर्ट और अधिकारियों के आदेश के बाद भी कुछ दबंग प्रकार के लोग ऐसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं।
देवरिया निवासी राजेश यादव ने मिसकारी गांव निवासी सरवन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की है। यह जमीन सोन्दा के समीप अराजी संख्या 24 पर स्थित है। अधिकारियों की मौजूदगी में इस जमीन की पैमाइश कराई गई, पत्थर लगाए गए। जिसमें स्पष्ट हुआ कि जमीन असल में सखन सिंह की है।
स्थानीय लोगों की माने तो जमीन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। कुछ लोगों की निगाहें लंबे समय से इस जमीन पर थीं। पीड़ित का कहना है कि राजेश यादव अपने सहयोगियों सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, और निशांत बरनवाल के साथ मिलकर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal