लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सपा के विकास रथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास रथ आधा किलोमीटर भी नहीं चल सका और लोहिया पथ पर ही रूक गया।
उन्होंने कहा कि कहा कि सक्षम सरकार को साढ़े चार वर्ष बाद अपना काम दिखाने की जरूरत क्यों पड़ गई। क्या जरूर थी अखिलेश यादव को विकास रथ निकालने की।
वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच गठबंधन को लेकर हुई बैठक से राजबब्बर ने किनारा कर लिया है। राजबब्बर ने कहा कि महागठबंधन को लेकर कोई बाहरी (प्रशांत किशोर) कैसे फैसला ले सकता है। उन्होंने कहा प्रशांत किशोर को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसी पर ध्यान दें। प्रशांत किशोर को ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
महागठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए राजबब्बर ने कहा,महागठबंधन को लेकर न मुझे पता है और न ही प्रभारी को ऐसे में कोई बाहरी कैसे फैसला कर सकता है। कांग्रेस खुद में एक महागठबंधन है। किसी और गठबंधन की जरुरत नहीं।
राजबब्बर ने कहा कि पार्टी के किसी सदस्य से इस बारे में कोई संपर्क भी नहीं किया गया है। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में कांग्रेस के शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा कि सवाल ही नहीं है। राज बब्बर ने आज कांग्रेस का रूख साफ किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal